मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में चार और लोग हुए कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित, मरीजों की कुल संख्या 29 पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 4 और नए मामले मिले हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है।

बता दें कि मंगलवार तक यह संख्या सिर्फ छह थी। जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 29 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।

चीन में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला

चीन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। यह जानकारी एजेंसी रायटर्स के हवाले से दी गई है। बता दें कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आया था, उसके बाद यह स्ट्रेन दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है।

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वैज्ञानिकों और दुनिया के लोगों में खौफ का माहौल है। ब्रिटेन समेत कई देशों ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसके मद्देनजर ब्रिटेन में अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। गुरुवार (31 दिसंबर) से इंग्लैंड की आबादी के तीन-चौथाई हिस्सों में शीर्ष स्तर का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें