मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के मिशिगन चर्च में गोलीबारी में चार की मौत, 8 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन चर्च से गोलीबारी की घटना सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक में शख्स ने एक चर्च को निशाना बनाकर इमारत में आग लगा दी। इस घटना में कम से कम चार लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

घटना रविवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) डेट्रॉइट के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक छोटे से समुदाय, चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई।

पुलिस ने रविवार शाम बताया कि जले हुए चर्च के मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रैंड ब्लैंक टाउनशिप के पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमलावर ने प्रार्थना सभा के दौरान पहले अपनी कार चर्च में घुसाई और असॉल्ट राइफल से वहां मौजूद लोगों के ऊपर गोलियां चला दीं।

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार पूर्व अमेरिकी मरीन थॉमस जैकब सैनफोर्ड ने इस घटना को अंजाम दिया।

हालांकि, पुलिस ने उसे जवाबी कार्रवाई में मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, 40 साल का जैकब इराक में सेवारत एक पूर्व सैनिक था। पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने कहा कि टीम हमलावर के घर और फोन रिकॉर्ड की जांच करेगी ताकि इस घटना को अंजाम देने के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

इससे पहले, स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा था कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं और पूरा चर्च आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है क्योंकि इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोलीबारी और आगजनी में घायल बच्चों समेत अन्य लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें इस भयावह चर्च गोलीबारी की जानकारी दी गई।

यह गोलीबारी संयुक्त राज्य अमेरिका में ईसाइयों पर एक और लक्षित हमला प्रतीत होता है और एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है। हमारे देश में हिंसा की इस महामारी को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिए मेरा दिल टूट रहा है। कहीं भी, खासकर किसी पूजा स्थल पर हिंसा अस्वीकार्य है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें