मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के वाशी में रिहायशी इमारत में भीषण आग, चार की मौत, 10 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई के वाशी में रिहायशी इमारत में भीषण आग, चार की मौत, 10 घायल

मुंबई। मुंबई के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को वाशी के एमजीएम हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग के कारणों की जांच में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले दसवीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते यह 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। इस दौरान छह घरों को अपनी चपेट में लेने वाली आग ने भारी तबाही मचाई। हादसे में कुल 14 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई।

मृतकों में एक व्यक्ति दसवीं मंजिल का था, जबकि शेष तीन 12वीं मंजिल के रहवासी थे। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है।

वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया, "आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कुल 14 लोग इस हादसे में फंसे थे, जिनमें से चार की मौत हो गई।

आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी गहन जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को और बिगड़ने से रोका गया।

इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है और रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें