मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मैहर: तालाब में नहाने गई चार लड़कियां डूबी, दो की मौत, 2 को ग्रामीणों ने बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मैहर: तालाब में नहाने गई चार लड़कियां डूबी, दो की मौत, 2 को ग्रामीणों ने बचाया

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटेहरा तालाब में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने गई चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।जानकारी के मुताबिक, पटेहरा बीड़ी कॉलोनी की एक युवती और तीन नाबालिग किशोरियां शनिवार सुबह तालाब में नहाने पहुंची थीं। इसी दौरान एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी आगे बढ़ीं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से चारों ही पानी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दो की जान जा चुकी थी।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पूनम चौधरी (10), पुत्री मुकेश चौधरी और आंचल चौधरी (20), पुत्री रामसजीवन चौधरी, निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा के रूप में हुई है। दोनों के शवों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। एक छोटी सी चूक ने दो जिंदगियां छीन लीं, जिससे हर कोई स्तब्ध है।सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें