मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्करों से करीब बीस लाख रुपये की 111 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा निवासी सौरव, अनिल कुमार, गुरसिमरत व राजदीप सिंह के रूप में हुई है।सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर के भगत सिंह पार्क क्षेत्र में मौजूद थी। पार्क के बाहर सडक़ किनारे खड़े मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे थे, जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर, सीआईए कालांवाली पुलिस ने डबवाली क्षेत्र से गुरसिमरत व राजदीप सिंह को छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।एसपी दीपक सहारण ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के नेक्सस को तोडऩे और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोडऩा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों का समूल सफाया करने तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें