मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित ट्रक झाेपड़ी में घुसा, दम्पति और दाे बच्चाें समेत चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । लखनऊ के बीबीडी थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। इस हादसे में एक ही परिवार के दाे बच्चाें व दम्पति समेत चार लाेगाें की माैत हाे गई। माैके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य करते हुए कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक बीबीडी थाना क्षेत्र में माैरंग लदा ट्रक अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे झाेपड़ी में घुस गया। इस हादसे में झाेपड़ी में साे रहे उमेश (35), उसकी पत्नी नीलम (32), बेटा सनी (13) और गोलू (4) की मौत हो गई। मृतक नीलम गर्भवती थी। वही भीषण दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची वैष्णवी बच गई है। मरने वाले सभी बाराबंकी के जैतपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मजदूरी करके अपना जीवन करते थे।

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौरंग लगे ट्रक को जब्त कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें