पलामू में कबाड़ी काटने के दौरान हुए विस्फोट से तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत

पलामू में कबाड़ी काटने के दौरान हुए विस्फोट से तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत
रांची/ पलामू : पलामू जिला में कबाड़ी काटने के दौरान हुए विस्फोट से तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घटना मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में घटित हुई है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए दो बच्चों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच से पता चल पाएगा कि विस्फोट की वजह क्या है। इस धमाके में छोटू खान समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मौके पर दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी मृतक बच्चे छोटू खान के परिवार के सदस्य हैं।





