मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

महाकुंभ के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाकुंभ के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, छह पेनड्राइव, मोबाइल फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के नालंदा जनपद स्थित गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी पंकज कुमार, वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर गांव निवासी यश चौबे, छीतमपुर गांव निवासी अंकित कुमार और आजमगढ़ जनपद के बर्दा थाना क्षेत्र स्थित रसड़ा खुर्द ठेकमा गांव निवासी अमन कुमार सहाय है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में 22 नवम्बर को पुलिस ने साइबर थाने में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही थी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी एवं उनकी टीम ने शुक्रवार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब तक गिरोह के सदस्यों ने 35 लोगों को कुंभमेला में टेंट सिटी में बुकिंग के नाम धोखाधड़ी कर चुके हैं। जांच के दौरान 9 फर्जी वेबसाइट को ट्रेस किया गया है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील किया है कि कुंभ के नाम फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की जा रही हैं। अब तक जांच में 9 फर्जी वेबसाइट पकड़ी जा चुकी है। मेला एवं होटल बुकिंग करते समय संबंधित विभाग से जानकारी आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करें। जांच परख कर पेमेंट करें। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम चार और साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें