मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

बालू माफियाओं ने पांच वन रक्षक को घायल कर ट्रैक्टर छीना,चार हमलावर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा । जिले में रजौली थानाक्षेत्र के धमनी पंचायत के चपहेल गांव स्थित जंगल मे हमले कर 5 वन रक्षकों को घायल कर ट्रैक्टर छुड़ा लेने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि छापेमारी दल का गठन किया गया था । इसके बाद घटना में शामिल बालू माफिया कुम्हरुआ गांव के निवासी साजन राजवंशी ,लालू यादव ,अशोक यादव ,चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन रक्षियों से छीने गए ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है ।अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सूचना के आलोक में चपहेल गांव के जंगली क्षेत्र पहुंचा तो देखा कि एक ट्रैक्टर में बालू लादकर लाया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बालू लदी ट्रैक्टर को जब्त कर रेंज ऑफिस रजौली लाया जा रहा था।बालू लदी ट्रैक्टर को पकड़ाने की सूचना बालू माफियाओं को लगी।सूचना के आलोक में बालू माफियाओं ने ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा किया और जैसे ही बालू लदी ट्रैक्टर को रेंज ऑफिस रजौली लाने के दौरान चपहेल गाँव पहुँची ,वैसे ही बालू माफियाओं ने ईंट पत्थर से जोरदार हमला शुरू कर दिया बालू लदी ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहै।बालू माफियाओं के द्वारा हुए पथराव की घटना में वनरक्षी संजीव कुमार और सुनील चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए ।पंकज कुमार,रवि कुमार,संजीत कुमार संजय कुमार को आंशिक चोटे आई है।सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में किया गया है।इस दौरान घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ गुलाम अनीश ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है ।सभी लोग खतरे से बाहर हैं।वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा बालू माफियाओं के विरुद्ध आवेदन रजौली थाने को दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें