मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बीसी रॉय अस्पताल में चार बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीसी रॉय अस्पताल में चार बच्चों की मौत

बीसी रॉय अस्पताल में चार बच्चों की मौत

कोलकाता, 13 मार्च । पश्चिम बंगाल में बुखार और सांस की समस्या से एक के बाद एक बच्चों की मौत हो रही है। इस बीच एक बार फिर बीसी राय अस्पताल से बच्चों की मौत की खबर आई है। रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच कुल चार बच्चों की मौत हुई है। हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि हर शिशु की मृत्यु एडिनो वायरस की वजह से हुई है या नहीं।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित उत्तर 24 परगना के बनगांव निवासी मारिया मंडल की रविवार रात करीब आठ बजे मौत हो गयी। बच्ची पांच माह की थी। इसी बीच रात करीब 11 बजे एक और बच्चे की मौत हो गई। वह उत्तर 24 परगना के बदुरिया का रहने वाला था। इस बच्चे को भी बुखार-सांस लेने में भी दिक्कत थी। तभी रात करीब एक बजे खबर आई कि अस्पताल में एक और बच्चे की मौत हो गई है। बाद में सोमवार तड़के एक और बच्चे की मौत की सूचना मिली।

उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक (13 मार्च 2023) राज्य में बुखार, निमोनिया और सांस की समस्या से मरने वाले बच्चों की कुल संख्या 147 है। इनमें कोलकाता के बीसी रॉय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में कुल 75 बच्चों की मौत हुई है। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में यह संख्या 20 है। आर.जी. कर अस्पताल में मरने वालों की संख्या 25 है। चितरंजन सेवा सदन में दस बच्चों और बाल स्वास्थ्य संस्थान में सात बच्चों की मौत हुई है। वहीं, पीयरलेस अस्पताल में यह संख्या दो है। जिले के पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में अब तक एक बच्चे, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में दो, रायगंज मेडिकल कॉलेज में दो, बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में दो और बर्दवान मेडिकल कॉलेज में दो बच्चों की मौत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें