मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पार्टी विरोधी कार्य के चलते भाजपा के चार पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अलीगढ़ । लोकसभा चुनाव के दौरान सभी दलों में किसी भी सियासी

नुकसान से बचने के लिए संगठन पदाधिकारियों द्वारा अंतर्कलह और भीतरघात करने

वालों पर निगरानी रखी जा रही है। पार्टी विरोधी कार्यशैली करने वालों को

बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ में ऐसे ही

भीतरघातियों को पार्टी से निष्कासन करते हुए बड़ी कार्यवाही कर

कार्यकर्ताओं में एकजुट रहकर चुनाव में जीत हासिल करने का संदेश दिया है।

दरअसल

अलीगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल प्रधान ने जिले के चार

पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अपनाते हुए

नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्यवाही की है। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष

धर्मेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा (अन्नू आजाद), जिला

कार्यालय मंत्री अमित चौधरी और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जट्टारी मनवीर

चौधरी को पार्टी विरोध कार्य के चलते छह साल के निष्कासित करने के

कार्यवाही की है।

जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल

प्रधान ने कार्यवाही में बताया कि पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम के चुनाव

प्रचार में उक्त सभी पदाधिकारी विरोध में कार्य कर रहे थे। इनके द्वारा

विरोधी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार की गतिविधियों में

लिप्त पाया गया है। इसके लिए इनका पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त रहने के

चलते छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। उन्होंने इस कार्यवाही से

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल,

प्रदेश उपाध्यक्ष/ब्रजक्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष

ब्रजक्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य को अवगत कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें