मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सिग्नल तार चोरी में शामिल दो रेलकर्मी समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर। रेलवे संपति चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने दो रेलवे

कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। सिग्नल विभाग की ओर से लगातार

सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ और लगभग 55 मीटर केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज

कराई गई थी।

आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सहायक उप

निरीक्षक अशोक कुमार मामले की छानबीन में लगे थे। छानबीन के दौरान टीम ने

ओझला पुल के पास से रेलकर्मी सिग्नल विभाग प्रयागराज में हेल्पर निवासी

गांव उदपुर पोस्ट हरिपुर जिला जौनपुर विक्रम कुमार जोशी, हेल्पर कार्य

विभाग मीरजापुर अजय कुमार निवासी गांव बरहा कला, थाना मांडा, प्रयागराज और

सुनील कुमार निवासी गांव नरोइया, थाना जिगना को रविवार की शाम गिरफ्तार

किया। उनके पास से 34 मीटर चोरी की केबल, पिट्टू बैग में चोरी में काम आने

वाले औजार बरामद हुए। पकड़े गए रेल कर्मचारियों की निशानदेही पर जंगी रोड

धर्म कांटा के पास कबाड़ी सीताराम की दुकान से लगभग 20 मीटर चोरी की केबल

बरामद की गई।

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपी हेल्पर अजय रेलवे का

सामान चोरी करने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। चोरी की इस घटना से

रेलवे को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तीनों आरोपितों व कबाड़ी के

खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें