मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, दाे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ। मेरठ में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। इन मुठभेड़ों में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अनिता त्यागी पत्नी रामभूल त्यागी सोमवार शाम को ऑटो से अपने घर जा रही थी। जब अनिता लोहिया नगर सब्जी मंडी के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनीता के कुंडल लूट लिए थे। महिला ने मामले को लेकर लोहियानगर थाने में तहरीर दी। सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की यह लूट करने वाले बदमाश गांव चंदौड़ी के पास दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान लिसाड़ी गेट निवासी बदमाश सुभान के रूप में हुई। उसके दूसरे साथी बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल सहित चोरी की पल्सर मोटरसाईकिल और तमंचे बरामद किए। बदमाशों के साथ कई मुकदमे दर्ज है।उधर किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस को रार्धना गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। पुलिस ने जंगल में पहुंचकर गोकशों को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ पाकर गोकशों ने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान खालिद के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी मुन्नर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए। पुुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के औजार, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें