मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ के चार कारोबारियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। मरने वालों में अलीगढ़ के चार कारोबारी शामिल थे, जो कार द्वारा हरिद्वार जा रहे थे।अलीगढ़ के कुछ लोग तीन कारों में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। सबसे आगे अर्टिगा कार चल रही थी। इस कार में सात लोग सवार थे। गुरुवार सुबह जब इनकी कार मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दूहरादून हाईवे पर पहुंची तो अचानक अर्टिगा कार ने सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की पहचान रतन, भोला, जुगल और राहुल निवासी गांव गोंडा जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो कारों में सवाल लोगों ने अलीगढ़ में मृतकों के परिजनों को सूचना दी। दोपहर तक मृतकों और घायलों के परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नई मंडी रुपाली राव चौधरी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की मौत हो गई। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें