मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

हवाला की रकम के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू

होते ही दिल्ली पुलिस को पहली बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली कैंट थाने की

सुब्रोतो पार्क चौकी पुलिस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली लाई गई 3 करोड़

की रकम जब्त की है। साथ ही 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता

चला है कि यह भारी-भरकम धनराशि हवाला की थी। आयकर विभाग को इसकी दिए जाने

पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के

मुताबिक, दिल्ली कैंट थाना पुलिस टीम को गुरुग्राम से दो स्कूटी पर हवाला

की रकम एनएच- 48 से दिल्ली के शहादरा इलाके में ले जाए जाने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने झरेरा एनएच 48 के पास पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू की। करीबन 100

से ज्यादा दो पहिया वाहनों को रोकने के बाद गुरुग्राम की तरफ से आ रही दो

स्कूटी को रोका गया। स्कूटी पर दो बड़े बैग रखे हुए थे। स्कूटी चालकों से

जब बैग में रखी 3 करोड़ रकम के बारे में पूछा गया, जिन्होंने बताया कि यह

रकम मोहम्मद वकील मलिक नामक व्यक्ति की है, जो शाहदरा में स्क्रैप डीलर के

रूप में काम करता है। आरोपितों की पहचान शाहदरा निवासी मोहम्मद सोमीन (26),

जीशान (27 ), दानिश (22) और संतोष (22) के रूप में की गई जिन्हें गिरफ्तार

कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें