मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के प्रयास और लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्या के प्रयास और लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल

-17 अगस्त को जनसेवा केन्द्र संचालक से 60 हजार ट्रांसफर कराकर नहीं दिए थे पैसे, मरणासन्न कर कार से फेंका था

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के मामले में वांछित चार आरोपिताें को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रक्सा टोल के आगे नयाखेड़ा रोड के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपित के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान मंगल सिंह जाट निवासी कजका, दतिया, लोकेन्द्र साहू उर्फ लिटिल निवासी इन्दरगढ़, दतिया, भूपेन्द्र सिंह निवासी पटियाला, पंजाब और ब्रिजकिशोर धाकड़ निवासी इन्दरगढ़, दतिया मप्र के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपिताें ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मंगल सिंह के दाहिने पैर और लोकेन्द्र साहू के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 11 हजार रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की रात रक्सा क्षेत्र के ग्राम डगरवाहा के सामने आनंद पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन मनी ट्रांसफर और फास्टैग की दुकान चलाने वाले रिंकू प्रजापति से सफेद रंग की कार से पहुंचे तीन-चार लोगों ने 60 हजार रुपये की ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई। रकम मांगने पर आरोपिताें ने रिंकू को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे कार के बाहर लटकाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकू का उपचार झांसी के शंकर हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना के संबंध में रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान लूट की धारा भी बढ़ाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपिताें की घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें