मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक खगेश्वर राय ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक खगेश्वर राय ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

जलपाईगुड़ी। राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड्डी ग्राम पंचायत अंतर्गत आमबाड़ी साहेबबाड़ी इलाके में सोमवार को स्थानीय विधायक खगेश्वर राय ने पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत द्वारा करीब सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने वाली है। शिलान्यास समारोह में विधायक के साथ बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान समीजुउद्दीन अहमद, अंचल अध्यक्ष तुषार कांति दत्ता, पंचायत सदस्य भबानी शंकर रॉय, गौतम रॉय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इस मौके पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आज पूरा होते देख वे बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक और पंचायत के प्रति आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें