मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर से खुलेगा पूर्वी भारत के विकास का द्वार, झारखंड में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा लाभ

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवघर में 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। समागम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देवघर के लोगों का सपना साकार हो रहा है। देवघर के लोगों ने एयरपोर्ट और एम्स का सपना देखा था जो आज साकार हो गया है। देवघर एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू हो जाने से झारखंड में पर्यटन का लाभ मिलने के साथ ही कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना के बावजूद देवघर एयरपोर्ट का काम तेजी से हुआ। इस एयरपोर्ट से हर साल आठ लाख लोग यात्रा कर पायेंगे। उड़ान योजना के तहत देश में कई एयरपोर्ट बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल में पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई सफर कराना उनकी प्राथमिकता है। उड़ान योजना का यही उद्देश्य है। ऐसे कई लोग थे, जिन्होंने पहली बार एयरपोर्ट देखा और हवाई सफर किया। देवघर से कोलकाता की हवाई शुरू हो गयी है। दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी।मोदी ने कहा कि नयी ट्रेनों के लिए रास्ते खुले हैं। चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। आज दूसरा एयरपोर्ट आपको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर के बीच सफर में खर्च में काफी कमी आयेगी। मोदी ने कहा कि कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे उद्योगों को भी गति मिलेगी। सबका साथ, सबका विकास होगा। आकांक्षी जिलों पर फोकस है। इसका लाभ झारखंड के जिलों को मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम जनता की सेवा के लिए तत्पर होते हैं, तो बदलाव आता है। विकास के लिए यही जरूरी भी है।

कई योजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बेस, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी समेत कई लोग उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें