मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार ,दो की मौत एक गम्भीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार ,दो की मौत एक गम्भीर

बिजनौर। बिजनौर नजीबाबाद रोड पर देर रात हुए एक तेज रफ्तार फाच्यूर्न कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए ।इस भीषण हादसें में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।हादसा बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के नजीबाबाद रोड स्थित नेक्सा शोरूम के निकट हुआ । बताया गया है कि फाच्यूर्न कार नजीबाबाद से बिजनौर जा रही थी जो तेज रफ्तार से सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से टुटकर बिखर गई जिसमें सवार तीन युवक अन्दर बुरी तरह से फंस गए। एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है एक गम्भीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ भेजा गया है | पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच लोगों की मदद कार में फंसे तीनों युवकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।हादसें में मारे गए युवकों की पहचान दिल्ली के रोहणी निवासी साजिद (23 वर्ष) व अनस (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मृतक कस्बा झालू जनपद बिजनौर के मौहल्ला इस्लामनगर के मूल निवासी थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें