सपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे भाजपा में शामिल
लखनऊ, संत कबीरनगर जिले की खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व
विधायक दिग्विजय नारायण चौबे रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने
समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश
मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण
कराई।
दिग्विजय नारायण चौबे के साथ संत कबीरनगर जिले के
जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी,
खलीलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जगत पाल व जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के
अलावा, श्रीपत यादव, अश्वनी गुप्ता, जगदीश चौधरी के साथ-साथ कई प्रधान व
पूर्व प्रधान भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल
कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जन-जन तक पहुंचने में कामयाब हुई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सब
भाजपा में शामिल हो रहे हैं इससे निश्चित ही संतकबीर नगर जिले में प्रचण्ड
बहुमत से भाजपा जीतेगी।





