मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड दौरे पर, राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड दौरे पर, राज्यपाल ने किया स्वागत

-25 अक्टूबर को स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 में भाग लेंगे पूर्व राष्ट्रपतिदेहरादून। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हैं। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।बतादें कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद 25 अक्टूबर शुक्रवार को देहरादून के लेखक गांव थानो में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 में भाग लेंगे। स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 के तहत आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह 27 अक्टूबर तक चलेगा।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें