मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स ने जारी किया बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह (88) की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। अभी एम्स के कार्डियो टावर में ले जाए गए हैं। डा. नीतीश नायक की टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया है। कुछ समय पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह (89) की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। अभी दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के कार्डियो टावर में ले जाए गए हैं। डा. नीतीश नायक की टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानाकरी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। डा. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसको अध्यक्षता एम्स के निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया करेंगे। पिछले महीने 26 सितंबर को मनमोहन सिंह 89 साल के हुए हैं।

एम्स ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को बुखार की जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।

पिछले साल एम्स में किया गया था भर्ती

2004 से 2014 तक पीएम रहे मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभी इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

पिछले महीने प्रणब दा पर दिया था भाषण

करीब एक महीने पहले पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने प्रथम प्रणब मुखर्जी स्मृति व्याख्यान में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल के सहयोगी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बार में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के राष्ट्रपति के सर्वोच्च संवैधानिक पद को प्राप्त करने से पहले प्रणब मुखर्जी का 5 दशकों से अधिक का लंबा और शानदार राजनीतिक जीवन था। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें