मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल बाजवा आईसीयू में भर्ती, संबंधी बोले- सिर में लगी थी चोट, अब एकदम ठीक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल बाजवा आईसीयू में भर्ती, संबंधी बोले- सिर में लगी थी चोट, अब एकदम ठीक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विवादित सेनाध्यक्षों में से एक, पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वो घर में गिर गए थे और उन्हें काफी चोट आई थी। वहीं, एक संबंधी के सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बाजवा अब 100 फीसदी फिट हैं।

जाने-माने पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन ने बताया कि बाजवा अपने घर में फिसल गए थे और काफी चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच) ले जाया गया और बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

उन्हें हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी चोटें कितनी गहरी हैं इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

वहीं, उनके परिजनों के मुताबिक, वो खतरे से बाहर हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में, पूर्व आर्मी चीफ के रिश्तेदार, नईम घुम्मन ने कहा कि बाजवा “नंगे पैर थे जब वह फिसले और उनके सिर में चोट लगी।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए। नतीजे सकारात्मक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है।

घुम्मन ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ “100 फीसदी खतरे से बाहर” हैं।

65 साल के बाजवा ने 29 नवंबर, 2016 से 29 नवंबर, 2022 तक 10वें आर्मी चीफ के तौर पर काम किया, और 2019 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था।

2022 के आखिर में रिटायर होने के बाद से, बाजवा खबरों में कम ही रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने 10 कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। बाजवा इंफैंट्री की बलोच रेजिमेंट से हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान जनरल बाजवा संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो में ब्रिगेड कमांडर के रूप में तैनात रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो इन दिनों जेल में हैं, कभी बाजवा के काफी करीबी माने जाते थे।

लेकिन फिर दोनों में दूरी बढ़ गई और कई मामले खान पर लगाए गए। खान के मुताबिक जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद इसके पीछे थे और 2024 में डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि बाजवा पर भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। इमरान ने पूर्व सेना प्रमुख पर सैन्य प्रमुख के रूप में दूसरा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में 'कहानियां' फैलाने का आरोप लगाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें