मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बसपा को चुनाव तैयारियों में लगा झटका, पूर्व विधायक मीता गौतम ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बाराबंकी । लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच रोजना पार्टियां

जीत के लिए नई-नई रणनीति तैयार कर रही हैं। उनकी रणनीति को उनके अपने नेता

और कार्यकर्ता बिगाड़ते भी देखे जा रहे हैं। चुनावी तैयारियों में लगी

बहुजन समाज पार्टी को ऐसा ही झटका पूर्व विधायक ने इस्तीफा देते हुए दिया

है।

उप्र में लोकसभा चुनाव में वापसी की कोशिश में जुटी

बसपा को बारांबकी के पूर्व विधायक मीता गौतम ने चुनाव प्रचार के बीच बड़ा

झटका दिया है। मीता गौतम ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से

इस्तीफा दे दिया है। चुनाव में जल्द होने जा रहे तीसरे चरण के मतदान से

पूर्व पूर्व विधायक का अचानक पार्टी से इस्तीफा दिए जाने से हाईकमान और

संगठन को धक्का लगा है। पार्टी हाईकमान और प्रमुख मायावती को भेज इस्तीफा

में उन्होंने इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है।

वहीं सियासी

गलियारों में चुनावी माहौल के बीच उनके अचानक इस्तीफा दिए जाने को कोई बड़ी

जिम्मेदारी और टिकट न मिलने की बातें उठ रही हैं लेकिन इस पर बसपा हाईकमान

और किसी भी नेता, पदाधिकारी द्वारा बयान देने से बचा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें