मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री को सीबीआई ने बुधवार को किया तलब, भ्रष्टाचार के मामले में होगी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आखिरकार महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। उन्हें 14 अप्रैल बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उनसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्ट्राचार के आरोपों का जवाब देने के लिए बुलाया है। इस पूछताछ के दौरान सीबीआई के अधिकारी उनसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों के सिलसिले में सवाल-जवाब करेंगे।

बता दें कि दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देशमुख को जांच में शामिल होने का नोटिस सोमवार की सुबह जारी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले उनके दो सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन ने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई कर रही है। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद सिंह ने ये आरोप लगाए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपों का कथित तौर पर मिलान वाजे ने किया, जो राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में हैं। एसयूवी मामले की जांच एनआईए कर रही है। बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करे। अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि देशमुख ने वाजे से मुंबई के बार और रेस्तरां से कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की राशि उगाहने के लिए कहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें