मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नागमणि भी हुए भाजपाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नागमणि भी हुए भाजपाई

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने जनसुराज छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस समारोह में पूर्व मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार और इंजीनियर अवधेश कुमार ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी लोगों को सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सही अर्थों में एक राजनीतिक दल नहीं, विचारधारा है। यही कारण है कि जनसंघ काल की दो सीटों से आज हम पूरे देश को दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा से जुड़कर इन सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं।

उन्होंने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि यह पार्टी जितनी जमीन पर दिखाई पड़ती है, उससे सौ गुना ज्यादा जमीन के अंदर उसकी ताकत होती है। यह जो जमीन के अंदर की ताकत है, वह देश की नींव को मजबूत करने के लिए होती है और इसके लिए हजारों स्वयंसेवक दिन-रात काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह हमारे एनडीए के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ चुका है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ होगा। जब भाजपा और एनडीए मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते रहे हैं और देश तभी विकसित होगा, जब बिहार विकसित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें