मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

नीट छात्रा की मौत जांच मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- सरकार लीपापोती कर रही है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट छात्रा की मौत जांच मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- सरकार लीपापोती कर रही है

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की छात्रा की मौत का मामला सरकार ने जांच के लिए भले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दे दिया हो, लेकिन विपक्ष इस मामले को लेकर अभी भी आक्रामक है।

विपक्ष बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में इस मामले को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को कहा कि इस मामले की लीपापोती की जा रही है। लीपापोती कर जांच के लिए सीबीआई को सौंप दी गई है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में कोई मंत्री या मंत्री पुत्र शामिल है, इसी कारण सरकार उसको बचाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई आम आदमी संलिप्त नहीं है।

राबड़ी देवी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि सीबीआई किसकी है? सब उन्हीं (सरकार) का है, वे क्या जांच करेंगे? वहीं, बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है। इस दौरान उनके साथ कई महिला विधायक भी मौजूद रहीं।

इधर, इस मामले पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि इस मामले पर बयान देने के बाद उन्हें पुलिस अधिकारियों के फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से चुप रहने की सलाह दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की मौत की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि पटना के एक बालिका छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बेटी के साथ गलत काम होने के बाद हत्या का आरोप लगाया। राजनीतिक दबाव बढ़ने पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। बाद में जब तमाम जांच का कोई नतीजा नहीं निकला, तब बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें