मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

Big Breaking: रूस के ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, टला बड़ा हादसा

भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जहां रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने को लेकर रणनीति तैयार हो रही थी, वहीं रूस के ड्रोन हमले में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन31 बार पढ़ा गया
Big Breaking: रूस के ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, टला बड़ा हादसा

भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जहां रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने को लेकर रणनीति तैयार हो रही थी, वहीं रूस के ड्रोन हमले में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, यह हमला यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास एक ट्रेन पर हुआ, जिससे थोड़ी ही दूरी पर एक अन्य ट्रेन में बोरिस जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय नेता मौजूद थे। घटना के बाद तुरंत इस ट्रेन को भी खाली करवाया गया।

ये सभी नेता कीव में एक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पोलैंड की ओर जा रहे थे। स्थानीय समयानुसार सुबह के 5 बजे ही ड्रोन अलर्ट जारी कर दिया गया था। यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, राजनयिक ट्रेन, जिसमें जॉनसन, बिल्ट और यूरोपीय संघ के कई देशों के सुरक्षा सलाहकार शामिल थे, याहोदीन स्टेशन से निर्धारित समय से पहले ही रवाना हो गई थी। रेल संचालक ने एक पोस्ट में कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि रूसी ड्रोन का वास्तविक निशाना यही राजनयिक ट्रेन थी, जो निर्धारित समय से पहले स्टेशन से निकल गई थी।

स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट ने याहोदीन-दोरुहुस्क सीमा चौकी के पास स्थित याहोदीन स्टेशन पर हुए हमले का वीडियो साझा किया है। यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, एक अन्य ट्रेन, जिसमें सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस सवार थे, ड्रोन के हमले के समय याहोदीन स्टेशन पर ही मौजूद थी। किसी भी ट्रेन में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस घटना से एक दिन पहले ही पोलैंड की सीमा के पास रूस ने याहोदीन शहर में हमला किया था, जिसके बाद एक पेट्रोल पंप में आग लग गई थी।

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस ने देश भर में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री अंदरी सिबिहा ने एक पोस्ट में लिखा, याहोदीन में यूक्रेन-पोलैंड सीमा पारगमन केंद्र पर रूस के बर्बर हमले केवल हमारी राजकीय सीमाओं पर हमलों का सिलसिला भर नहीं हैं। यह पुतिन का आतंक है, जो सीधे यूरोपीय संघ और नाटो के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के मलबे से पेट्रोल पंप की इमारत और पास में खड़े कई ट्रकों में आग लग गई थी। इस वजह से पारगमन सीमा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय समयानुसार आज सुबह 10 बजे तक परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें