मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में डूबकर पूर्व बीडीसी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में डूबकर पूर्व बीडीसी की मौत

मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आया था युवक

वाराणसी,24 फरवरी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मंदिर परिसर के तालाब में शुक्रवार को स्नान करते समय एक 45 वर्षीय पूर्व बीडीसी डूब गया। जब तक उसे निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि मढ़नी महासिपुर निवासी पूर्व बीडीसी शिवशंकर कच्चा बाबा मंदिर में दर्शन के लिए अलसुबह आया था। दर्शन पूजन से पहले वह मंदिर परिसर में स्थित तालाब में नहाने पहुंचा, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो लोग जुट गये। सूचना पर वहां पहुंची चौबेपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचनामा आदि के कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवशंकर मढ़नी महासिपुर स्थित ननिहाल में मामा के यहां बचपन से रहता था। यहां से वह एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया था। उसका पैतृक निवास कटेसर चोलापुर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें