मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

भारत और तालिबान के बीच हुई औपचारिक बातचीत, अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई से मंगलवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात मुख्य रूप से अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी पर केंद्रित थी।

नई दिल्ली : कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई से मंगलवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात मुख्य रूप से अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी पर केंद्रित थी। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार राजदूत दीपक मित्तल ने भारत की चिंता जताई है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए। तालिबान प्रतिनिधि ने राजदूत को आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को सकारात्मक रूप से संबोधित किया जाएगा। इसके अलावा, मुलाकात में अफगान नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों, जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं, इन सभी के बारे में चर्चा की गई।

बयान में कहा गया है कि तालिबान पक्ष के अनुरोध पर भारतीय दूतावास दोहा में बैठक हुई। भारत ने तालिबान के साथ एक औपचारिक बातचीत की शुरूआत की है। दोनों देशों के बीच यह पहली अधिकारिक बैठक है। बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी हो गई है।

इस बीच, अफगानिस्तान से अंतिम विदेशी सेना के उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रनवे पर अधिकारियों के एक समूह का नेतृत्व किया। विशेष बल इकाई ने अमेरिकी राइफलें लहराईं और समूह का सफेद झंडा फहराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। तालिबान राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एनामुल्लाह समांगानी ने कहा है कि लोगों को देश नहीं छोड़ना चाहिए औऱ तालिबान के साथ देश के विकास में भाग लेना चाहिए। प्रवक्ता जबीहुल्ला ने कहा कि अब हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया है।

तालिबान आतंकी संगठन के प्रवक्‍ता जबीउल्‍ला मुजाहिद ने अपने बयान में कहा कि तालिबान भारत के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाना चाहता है। साथ ही यह भी कहा गया कि भारत और पाकिस्‍तान को अपने सभी विवादों के समाधान बैठकर निकालना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें