मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

वन विभाग की कार्रवाई में सागौन लकड़ी व फर्नीचर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वन विभाग की कार्रवाई में सागौन लकड़ी व फर्नीचर जब्त

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर से सटे इलाके में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। दार्जिलिंग वाइल्डलाइफ डिवीजन के सुकना रेंज की टीम ने प्रधाननगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी इलाके में छापेमारी कर करीब छह लाख रुपये मूल्य की अवैध सागौन लकड़ी और फर्नीचर बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, सुकना रेंज के ऑफिसर दीपक रसाइली को सूचना मिली थी कि सालबाड़ी के कुछ घरों में अवैध रूप से लकड़ी जमा कर फर्नीचर तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर बुधवार रात को टीम ने सालबाड़ी निवासी मानिक विश्वास और भजन राय के घर पर अचानक छापा मारा। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में कीमती सागौन लकड़ी और महंगे फर्नीचर बरामद हुए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। जब्त की गई लकड़ी और फर्नीचर को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है तथा लकड़ी कहां से लाई गई थी।रेंज ऑफिसर दीपक रसाइली ने बताया कि जंगल की बहुमूल्य संपदा की चोरी और तस्करी रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें