मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

हापुड़ : नदी से निकलकर तालाब में आए विशालकाय मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हापुड़। जनपद की धौलाना तहसील अंतर्गत एक गांव में विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। यहां खेतों के पास स्थित एक तालाब में काफी बड़े मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर पकड़ लिया।हापुड़ वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चन्द्र कांडपाल ने शुक्रवार को बताया कि कपूरपुर थाना क्षेत्र में पारपा गांव में बारिश के चलते एक बड़ा मगरमच्छ पहुंच गया था। गुरुवार को खेतों के पास तालाब में मगरमच्छ को देख ग्रामीण घबरा गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन ​विभाग को दी। जान​कारी मिलते ही वन कर्मियों की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची और कई जगहों व तालाब में जाल लगाया। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया।वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब नौ फुट का है। अगर समय रहते मगरमच्छ को न पकड़ा जाता तो वह किसी को भी शिकार बना सकता था। रेस्क्यू किए गया मगरमच्छ को नदी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वहीं वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें