मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

बदमाशाें ने महिला से लूटा ढाई लाख रुपये से भरा पर्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदमाशाें ने महिला से लूटा ढाई लाख रुपये से भरा पर्स

अररिया। अररिया में बाइक सवार बदमाशाें ने गुरुवार काे एक महिला से ढाई लाख रुपये से भरा पर्स लूट लिया। घटना दीनदयाल चौक के समीप की है। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।पचास वर्षीय पीड़ित महिला रेखा देवी है जो सिमराहा थाना क्षेत्र के लहसनगंज वार्ड संख्या एक निवासी स्व. राजानंद पासवान की पत्नी हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है। उसने आवेदन में बताया है कि मैंने एसबीआई की मुख्य शाखा से ढाई लाख रुपए की निकासी कर पर्स में रखा और घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार कर रही थी। इस दौरान अचानक व्हाइट कलर के अपाची बाइक से दो अज्ञात युवक पीछे से आये और रुपए से भरा पर्स छीनकर भाग निकला। पीड़िता ने छीने गए पर्स में रुपए सहित बैंक पासबुक,पेन व आधार कार्ड के अलावा मोबाइल की भी छीनतई कर लिए जाने की जानकारी दी है। रुपए छिनने के दौरान महिला द्वारा शोर भी मचाया गया मगर तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश भागने में सफल रहे।मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें