मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मंडी के लिए मैं कोई हीरोइन या स्टार नहीं…आपकी बेटी और बहन हूं' : कंगना रनौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मंडी। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत शुक्रवार को दिल्ली से वापस अपने घर पहुंची तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर और सरकाघाट सीमा पर बनोहा में भव्य स्वागत किया। यहां से उनके गांव भांभला तक एक रोड शो भी हुआ जिसमें हजारों लोग उमड़े। यहां अभिनेत्री कंगना रनौत ने जनता तक अपना संदेश भेजने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में वह बेस्ट करने की कोशिश करेंगी। अपने क्षेत्र के लोगों के लिए वह कोई हिरोइन नहीं हैं बल्कि उनकी बहन और बेटी है। उन्होंने इस रोड शो के दौरान मीडिया से बात की और कहा, "आप देख सकते हैं कि क्या भीड़ उमड़ी है, कितने लोग आए हैं और कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी को रिप्रजेंट करेगी। मैं कोई हीरोइन या स्टार नहीं, मैं आपकी बहन और बेटी हूं, और आप सब मेरा परिवार हो।

उन्होंने शुरुआत में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि हमने हिंदुओं की शक्ति को समाप्त करना है। क्या वे हम मातृ शक्ति को खत्म करना चाहते हैं। देखिए इसी बीच जब मुझे टिकट मिला तो वो कांग्रेस को हजम नहीं हुआ और इनकी एक महिला नेत्री कहती हैं कि मंडी की बेटियों के क्या भाव है। क्या ये यहां की बहन बेटियों का भाव लगा रहे हैं। ऐसी सोच इनकी ही हो सकती है।

कंगना ने नरेंद्र मोदी को लीडर बताते हुए कहा कि उनके सुपरविजन में वह बेस्ट करेंगी। उन्होंने कहा, "विकास हमारा सबसे अहम मुद्दा है और बीजेपी की जो लीडरशिप है, हमारे लीडर हैं नरेंद्र मोदी वो जिस तरह हमें गाइड करेंगे, उसमें हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने यहां मंडयाली में अपनी बात रखते हुए सबको खूब अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और लोगों से समर्थन की अपील भी की।

कंगना ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि मेरे प्रदेश की जनता मुझे कितना प्यार करती है। कैसे मेरे प्रदेश की जनता ने अपनी बेटी का स्वागत किया है। मेरे दादाजी यहां विधायक थे और उन्होंने अपना जीवन यहां के लोगों की सेवा में लगा दिया। मैं जीतकर आई तो आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ूंगी। मंडी के लोग मेरा परिवार हैं। यहां कोई मेरा चाचा, ताऊ है तो कोई मेरे भाई-बहन हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे होंगे तो दूसरी ओर हिमाचल में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कांग्रेस सरकार से कोई खुश नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर भी साथ रहे। उन्होंने यहां स्वागत में जबरदस्त भीड़ जुटाकर कंगना के इरादों में जान फूंक दी।

चुनाव के वक्त भी कंगना को लेकर कहा जा रहा था कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त कंगना ने कहा था कि राजनीति में आने के लिए इससे सही समय नहीं हो सकता। पिछले दिनों 23 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर वे शत्रु नाशनी देवी बगलामुखी बनखंडी में भी पूजा करने पहुंची थी और उसके दो दिन बाद उनका टिकट भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने टिकट फाइनल किया। अब टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची तो रास्ते में उनका भव्य स्वागत हुआ। अब आगे देखना है कि इतने बड़े संसदीय क्षेत्र में वे कैसे प्रचार करती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें