मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के लिए 2 लाख 15 हजार 850 स्याही की बोतलों का इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए

मतदाताओं की बाईं तर्जनी पर निशान लगाने के लिए लगभग 2 लाख 15 हजार 850

स्याही की बोतलों का इंतजाम किया है। राज्य चुनाव आयोग के माध्यम से इन

स्याही की बोतलों का जिलेवार वितरण किया जाएगा।

राज्य चुनाव आयोग

के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों में 98 हजार 114

मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए 2 स्याही की बोतलों के साथ

1 लाख 96 हजार 228 स्याही की बोतलों की आवश्यकता है। चुनाव आयोग की ओर से

दस फीसदी अधिक अर्थात 2 लाख 15 हजार 850 स्याही की बोतलें मतदान सामग्री के

साथ वितरित की जाएगी।

इस साल के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48

सीटों पर 9 करोड़ 24 लाख 91 हजार 806 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग

करेंगे। इन मतदाताओं की बाईं तर्जनी पर स्याही लगाने के लिए चुनाव आयोग के

माध्यम से लगभग 2 लाख 15 हजार 850 स्याही की बोतलों की जरूरत है। यह स्याही

मैसूर पेंट्स कंपनी में निर्मित की जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें