मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नाईपुरा में दो हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में साेमवार की रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की है।एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार को लोनी बॉर्डर के नाईपुरा में मुशर्रफ नाम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच पड़ताल में पता चला कि यह हत्या मात्र दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद नाईपुरा के रहने वाले गजेंद्र उर्फ गज्जू ने की थी। मामला चूंकि दूसरे समुदाय से जुड़ा था इसलिए हल्का तनाव भी उत्पन्न हो गया था। लेकिन पुलिस ने मामले को संभालते हुए बीती रात आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू को गिरफ्तार कर लिया।एसीपी ने बताया कि आराेपी गजेंद्र ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर मुशर्रफ से उसका विवाद चल रहा था। इसी के चलते विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने मुशर्रफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें