मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया खंडेलवाल ढाबा द्वारकाधीश का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। मिलावट को रोकने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान शुद्ध

आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के

अधिकारियों के दल ने शनिवार को अक्षय पात्र मंदिर के सामने महल रोड

जगतपुरा स्थित मैसर्स खंडेलवाल ढाबा द्वारकाधीश का निरीक्षण किया गया।

मुख्य

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने

बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर भारी मात्रा में गंदगी पाई गई। हाइजीन

एवं सैनिटेशन संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं कार्यरत फूड हैंडलर्स का ना तो

मेडिकल सर्टिफिकेट पाया गया और ना ही पानी की जांच रिपोर्ट पाई गई। पेस्ट

कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया। खाना बनाने के काम में आने वाली सूखी

सामग्री जैसे आटा, मैदा, बेसन आदि को रंग, पेंट, केमिकल और फेविकोल के

खाली ड्रमों में भरकर स्टोर किया जा रहा था। जिसे मौके पर ही खाली करवाया

गया तथा स्टील के ड्रमों में रखने के लिए पाबंद किया गया। इसके अलावा दोपहर

में ही रात के खाने के लिए प्याज और सलाद काटा जा रहा था, जिसे मौके पर ही

नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मौके से

मावा, पनीर और प्याज की ग्रेवी के नमूने जांच के लिए गए जिनकी जांच

रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मिली

कमियों के मद्देनजर खाद्य कारोबार कर्ता को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी

किया जा रहा है। जिसकी पालना नहीं करने पर फूड लाइसेंस निरस्त करने की

कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें