मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

लाल किला विस्फोट के बाद रेवाड़ी पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, खंगाले जा रहे होटल-सराय और पार्किंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लाल किला विस्फोट के बाद रेवाड़ी पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, खंगाले जा रहे होटल-सराय और पार्किंग

रेवाड़ी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है। यहां से गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की जा रही है और शहर में कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे से होकर रेवाड़ी से दूरी 70 किलोमीटर है। ऐसी स्थिति में यहां से गुरुग्राम समेत हरियाणा और अन्य राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद रेवाड़ी पुलिस एक-एक वाहन की जांच कर रही है। इसके बाद ही उन्हें निकलने दिया जा रहा है।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों जैसे नाई वाली चौक, झज्जर चौक, अंबेडकर चौक और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है, जो हर गतिविधि पर निगरानी रख रहे हैं।

रेवाड़ी में 500 से ज्यादा पुलिस नाकों पर सघन जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

पुलिस आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखे पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

एसपी आईपीएस हेमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सभी नाके पर वाहनों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हर प्रकार की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि हर प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

डीएसपी डॉ.रविंद्र कुमार के मुताबिक, रेवाड़ी जिले में 50 नाके लगाए गए हैं, जिस पर जांच की जिम्मेदारी चौंकी इंचार्ज को दी गई है।

इन नाके के तहत आने वाले सभी होटल और सराय की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पार्किंग की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से पूरा तंत्र स्थापित किया जा चुका है, जिसके तहत पुलिस काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें