मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया

जयपुर। राजस्थान के चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के एक हफ्ते बाद नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल के नजदीक बुलडोजर कार्रवाई की।

जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौमूं के पठान मोहल्ले में अवैध निर्माण को लेकर नगर परिषद की तरफ से कई लोगों को नोटिस थमाया गया था।

इसमें अतिक्रमण हटाने और जवाब पेश करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया। दो दिन बाद शुक्रवार को नगर परिषद की टीमें कई मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएचओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह नगर परिषद की कार्रवाई है। लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया था। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरू किया। नगर परिषद ने पुलिस बल की मांग की थी, जिसके बाद एक टीम को यहां तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि 25 दिसंबर की रात को बस स्टैंड क्षेत्र में एक मस्जिद के नजदीक सालों से पत्थर पड़े हुए थे। सहमति के बाद उन पत्थरों को हटाया जा चुका था, लेकिन कुछ समय में ही एक पक्ष ने वहां लोहे की रेलिंग लगाने की कोशिश की। इसी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान भारी पत्थरबाजी भी हुई, जिससे चौमूं के इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को संभाला। इसी घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण को चिह्नित करते हुए बिना अनुमति के संचालित दुकानों के खिलाफ नोटिस जारी किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें