मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कोहरे के चलते तेज रफ्तार बस खंभे से भिड़ी, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोहरे के चलते तेज रफ्तार बस खंभे से भिड़ी, 12 घायल

मेदिनीपुर। घाटाल के चंद्रकोना–खिरपाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। दीघा से हुगली की ओर जा रही एक यात्री बस घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। हादसे में अब तक 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 5 बजे बस आरामबाग की दिशा में तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चंद्रकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक दृश्यता कम हो जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रांसफार्मर के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में चंद्रकोना थाने की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए खिरपाई अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 12 घायलों का इलाज जारी है, जबकि चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें