मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

जन विश्वास यात्रा में तेजस्वी यादव पर जेसीबी से बरसाए गए फूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनता का विश्वास जीतने के लिए जन विश्वास यात्रा पर हैं।इसी कड़ी में तेजस्वी यादव सोमवार को अररिया जिला पहुंचे।जहां हजारों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता और समर्थकों ने जेसीबी पर खड़े होकर फूलों की बारिश कर उनका हौसला आफजाई किया।

अररिया-सुपौल एनएच 327ई मार्ग पर भरगामा प्रखंड के खजूरी पंचायत स्थित जेबीसी नहर के समीप पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान कहा कि लोगों का अपार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। जन विश्वास यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अगर इसी तरीके से जनता का आशीर्वाद और प्यार मिलता रहा तो पूरी बहुमत के साथ राजद की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।

जन विश्वास यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी यादव ने लोगों को कहा कि राजद को मजबूती से आगे बढ़ाइये और अपने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाइये। उन्होंने कहा कि अररिया उनका पुराना क्षेत्र रहा है और रहेगा। यहां के लोगों से उनका अटूट स्नेह है। इस दौरान उन्होंने 3 मार्च को पटना में होने वाली जन विश्वास रैली में आने का निमंत्रण देते हुए लोगों से कहा कि आप सभी जरूर आइयेगा।

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जन विश्वास यात्रा सुपौल से पिपरा होते हुए त्रिवेणीगंज के रास्ते भरगामा पहुंचा। जहां जेबीसी नहर चौक पर लाखों लोगों सहित पूर्व सांसद सरफराज आलम,जोकीहाट विधायक शहनवाज आलम,नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल यादव,राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव,राजद नेता विजय सिंह यादव,प्रमोद नारायण यादव,मेदनी कृष्णा उर्फ टिपू यादव,रमेश कुमार भारती,असलम बेग,मो. परवेज आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें