मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राशन- खाद्य सामग्री पहुंचा रहे समाजवादी पार्टी, भाजपा, समाजसेवी कार्यकर्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राशन- खाद्य सामग्री पहुंचा रहे समाजवादी पार्टी, भाजपा, समाजसेवी कार्यकर्ता

वाराणसी । वाराणसी में गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद बाढ़ जैसे हालात में जहां जिला प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री, राशन सामग्री की मदद पहुंचाई है, वही इस कार्य में समाजवादी पार्टी, भाजपा, समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने भी लगातार बाढ़ पीड़ितों को मदद करने में कोई कमी नहीं की हैं।गुरुवार की सुबह समाजवादी पार्टी के नेता जुबैर खान अपने साथियों के साथ वाराणसी के बाढ़ पीड़ितों को राशन और खाद्य सामग्री बांटने निकले। जुबैर को अपने बीच देखकर बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें धन्यवाद किया। कोनिया क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव से खाद्य सामग्री बांटी। वाराणसी में शास्त्री घाट पर बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए अधिवक्ता किशन सेठ ने नाव पर राशन सामग्री रखकर घर-घर बांटा।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डोमरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज ने भोजन बनाकर अपने हाथों से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाया। वाराणसी दक्षिण से विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी अपने सहयोगियों के साथ निकले और उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राशन सामग्री का वितरण किया। विधायक ने लगातार राशन सामग्री वितरण के लिए एक टीम बना दी। वहीं वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी भी लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों से संपर्क कर खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं। महापौर का सहयोग बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के स्थानीय पार्षद कर रहे हैं।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एबीवीपी एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी बाढ़ पीड़ितों को मदद करने में पीछे नहीं हैं, वे स्वयं से धन जुटाकर खाद्य सामग्री खरीद कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने नाव भी किराए पर ली हुई है।सामने घाट क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवार की महिला कुसुम ने बताया कि बीएचयू के छात्रों को अपने बीच देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई। छात्रों ने उन्हें बताया वे एनएसयूआई के कार्यकर्ता हैं और उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने आए हैं। उन्होंने खाद्य सामग्री भी देने के लिए कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें