मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

पहले स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में सपाट कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए आज घरेलू

शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया है। इसके तहत पहले

सत्र में सुबह 10 बजे तक ट्रेडिंग की गई, जबकि दूसरा सत्र 11:15 बजे से

शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगा। पहले ट्रेडिंग सेशन में आज सेंसेक्स और

निफ्टी दोनों सूचकांक उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद सपाट स्तर पर बंद

हुए।

स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के पहले सत्र की शुरुआत

में बीएसई का सेंसेक्स 4.43 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 73,921.46 अंक

के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक

158.01 अंक की तेजी के साथ 74,075.04 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके

बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने 73,920.63 अंक तक गोता लगा

दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स ने 42.60 अंक की

मजबूती के साथ 73,959.63 अंक के स्तर पर पहले ट्रेडिंग सेशन के कारोबार का

अंत किया।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 46.75

अंक की बढ़त के साथ 22,512.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार

खुलने के बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण ये सूचकांक उछल कर 22,520.25 अंक

तक पहुंच गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक

22,470.05 अंक तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बाद

निफ्टी ने 15.80 अंक की तेजी के साथ 22,481.90 अंक के स्तर पर पहले

ट्रेडिंग सेशन के कारोबार का अंत किया।

पहले ट्रेडिंग सेशन

के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,130 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग

हो रही थी। इनमें से 1,604 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर

रहे थे, जबकि 526 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 253.31 अंक यानी 0.34

प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,917.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं

निफ्टी ने 62.25 अंक यानी 0.28 प्रतिशत उछल कर 22,466.10 अंक के स्तर पर

शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें