मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर: बंजारी जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम बुझाने में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर: बंजारी जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम बुझाने में जुटी

मीरजापुर। ड्रमंडगंज वनरेंज के बंजारी जंगल के कंपार्टमेंट नंबर चार और पांच में गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती जा रही है और अब तक करीब चार सौ मीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले चुकी है। दूर से ही बंजारी पहाड़ पर आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन दरोगा अभिषेक सिंह, वनरक्षक अनादि तिवारी और अन्य वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इससे पहले 15 मार्च को भी बंजारी जंगल में आग लगी थी, जिससे बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए थे।वन दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि यह मध्य प्रदेश के जंगलों से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में फैल गई है। वन विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके, ताकि जंगल और वन्यजीवों को अधिक नुकसान न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें