नवादा में बच्चों की लड़ाई के बाद खूनी संघर्ष, पांच घायल
नवादा, नवादा में बच्चों की लड़ाई में रविवार को बड़ों के बीच जमकर
मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक हीं परिवार के कुल पांच लोग जख्मी हो गए।
सभी जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव की
है ,जहां बच्चों की लड़ाई में एक परिवार के पांच लोगों के साथ मारपीट की
गई। सभी लोग जख्मी हो गए हैं ,जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में
भर्ती कराया गया। घायलों में चांदो चौहान की पत्नी चंपा देवी, श्रीराम
चौहान की पत्नी बबीता देवी, रणजीत चौहान की पत्नी चंपा देवी, कमलेश चौहान
की पत्नी गुड़िया देवी एवं कमलेश चौहान का पुत्र विपिन कुमार शामिल है।
फिलहाल
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। अभी तक किसी पक्ष द्वारा थाने
में लिखित रूप से आवेदन नहीं दिया गया है। बहरहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी है
,स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस क़ो दिया है।





