मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पकड़े गए आतंकी अबू युसूफ मामले में लापरवाही बरतने पर उप्र के पांच पुलिस कर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलरामपुर। दिल्ली में पकड़े गये आतंकी अबू युसूफ उर्फ मुस्तकीम के मामले में अभिसूचना संकलन में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने यह बताया कि पकड़े गए आतंकी का मूल निवास जनपद के ग्राम बढ़या भैसाही थाना उतरौला है। दिल्ली पुलिस, आईबी और जनपद पुलिस के द्वारा आतंकी मुस्तकीम के घर की ली गयी। तलाशी में विस्फोटक पदार्थ, फिदायीन जैकेट, आदि घातक सामग्री बरामद की गई थी। मुस्तकीम द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया था कि उसने अप्रैल माह में ग्राम बढ़या भैसाही थाना उतरौला के पास एक विस्फोट कर बम का परीक्षण किया था। जो बहुत गंभीर प्रकरण है। इस प्रकार की घटना के सम्बंध में क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा कोई भी अभिसूचना संकलित नहीं की गई। अभिसूचना संकलन में बरती गई गंभीर लापरवाही में थाना उतरौला में तैनात निरीक्षक अनिल यादव, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक शशिभूषण पाण्डेय, बीट आरक्षी रमेश कुमार, पंकज कुमार व एलआईयू के बीट प्रभारी अनिल यादव को उच्च स्तरीय जांंच की अंतरिम जांंच आख्या में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें