मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत -मृतकों में चार बिहार के रहने वाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना ।उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच मृतकों में से चार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी कार पर सवार होकर दिल्ली से देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में आठ लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय सुदेश कुमार, 30 वर्षीय संजीव शर्मा, 25 वर्षीय गौतम कुमार और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है जबकि पांचवे की पहचान नोएडा के रहने वाले 32 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है। इसके अलावा नोएडा के रहने वाले राहुल यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार, नोएडा के कुलदीप यादव घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गा है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग दिल्ली से देवरिया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस पर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार के डिवाइडर से टकराते ही तेज धमाका हुआ और वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर बैठे लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात होने के कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार से सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे में मौत के शिकार हुए पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मत गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें