मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में आंधी तूफान और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में आंधी तूफान और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

पटना : बिहार में आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के मुजफ्फरपुर में दो, पश्चिम चम्पारण में एक, पूर्वी चम्पारण में एक और मुंगेर में एक व्यक्ति की मृत्यु आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण हो गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

मौसम विभाग के मुताबिक, विगत 24 घंटों के दौरान उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों में, उत्तर-पश्चिम भाग के अनेक स्थानों, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है।

पटना मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें