मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

लगभग 9.95 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं और नशीले पदार्थ के साथ पांच लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लगभग 9.95 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं और नशीले पदार्थ के साथ पांच लोग गिरफ्तार

भागलपु। रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियानों के तहत मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने मनीष कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक मालदा के मार्गदर्शन और अशिम कुमार कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के पर्यवेक्षण में किए गए अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

एक विशेष अभियान के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने पैसेंजर्स की संपत्ति की चोरी में शामिल पांच (05) व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सोने और चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी और चोरी करने के लिए इस्तेमाल किए गए विभिन्न उपकरण जैसे ब्लेड, चाकू, प्लायर, कटर और स्क्रूड्राइवर बरामद किए गए। बरामद वस्तुओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 7,60,000 रुपया है। उधर ऑपरेशन नार्कोस के तहत किए गए एक अन्य अभियान में मालदा के आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के साथ मिलकर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 13032 जयनगर – हावड़ा एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से संदिग्ध मादक पदार्थ (गांजा) से भरा एक अनक्लेम्ड बैग बरामद किया। जांच के दौरान बैग के अंदर लगभग 4.7 किलोग्राम वजन के चार पैकेट पाए गए, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 2,35,000 रुपया है।

कुल मिलाकर, इन अभियानों के दौरान 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी, चोरी के उपकरण और संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों और बरामद सामग्री को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें