मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे और दो बाइक जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जौनपुर में पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे और दो बाइक जब्त

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आरोपिताें के कब्जे से आठ तमंचे, एक देसी रिवॉल्वर, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। केराकत पुलिस टेकूरीडीह के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर पराऊगंज की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। थोर बिंदे-टेकूरी मार्ग पर दोनों ओर से पुलिस टीम को देखकर आरोपिताें ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी बीरमपुर, थाना केराकत के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोिपत में सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा, निवासी बीरमपुर, थाना केराकत (घायल)राजेश्वर पाण्डेय पुत्र नेहरू पाण्डेय, निवासी एकौना, थाना गौराबादशाहपुर,अवनीश गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता, निवासी बीरमपुर, थाना केराकत बाबी कुमार पुत्र रामकुमार, निवासी मकसुदा मंडी, जालंधर (पंजाब)रंजीत कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी रतन नगर, जालंधर (पंजाब) पुलिस ने बताया कि सोनल वर्मा के खिलाफ पहले से लूट, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपिताें के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपिताें के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।---------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें